सादाबाद नगर पंचायत की टीम के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है और सादाबाद के रोड और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। जिसको लेकर नगर पंचायत की टीम ने जलेसर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसको लेकर व्यापारियों से जमकर नौक झोंक हुई। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझा कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया है।