कोडरमा: झुमरी तिलैया: कला मंदिर के पास कचरे और जलजमाव से दुकानदार परेशान, खुद करने को मजबूर सफाई
झुमरी तिलैया के कला मंदिर के समीप कचरे के अंबार और जलजमाव से स्थानीय दुकानदारों की परेशानी मंगलवार को शुभ 7 बजे बढ़ गई है। कई दिनों से जमा कचरे से दुर्गंध फैल रही थी, लेकिन नगर परिषद द्वारा अब तक इसकी सफाई को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई।