उदयपुर जिले के वल्लभनगर में श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में उदयपुर संभाग के सातों जिलों के जिला अध्यक्षों सहित उदयपुर जिले के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। यह बैठक करणी सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत के निर्देश पर आयोजित की गई।