प्रयागराज के धूमनगंज स्थित ग्यासुद्दीनपुर महेंद्र नगर में ट्रांसफार्मर लगाने की प्रस्तावित जगह को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग द्वारा चौड़ी सड़क पर लगाए गए पोल को कुछ लोगों ने कथित तौर पर दबंगई दिखाते हुए हटवा दिया और उसे एक संकरे रास्ते में लगवा दिया।इस मामले को लेकर बमरौली विधुत शाखा में शिकायत की है।