सोमवार 02 मार्च सुबह करीब 7 बजे गुना की पुरानी गल्ला मंडी में सूप-डलिया बेचने वाली फूलबाई वंशकार और राम सखी वंशकार की बंद गुमटियों में अचानक आग लग गई। फूलबाई का करीब 1 लाख और राम सखी का 60–70 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दोनों ने शादी सीजन के लिए कर्ज लेकर माल भरा था। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, मामला कोतवाली में दर्ज।