जमुई: चकाई थाने में तैनात महिला सिपाही लापता, पिता ने विवाहित सैप जवान पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Aug 8, 2025 जमुई जिले में चकाई थाने में तैनात महिला सिपाही प्रियंका कुमारी के लापता होने से हड़कंप मच गया है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज गांव निवासी रुदल यादव ने गुरुवार 4 बजे जमुई एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी पुत्री के अपहरण की आशंका जताई है।