निर्मली: निर्मली प्रखंड: मझारी-मंगासिहौल को जोड़ने वाली मझारी-सीकरहट्टा सड़क बदहाल
Nirmali, Supaul | Mar 29, 2026 निर्मली प्रखंड क्षेत्र के मझारी से मंगासिहौल गांव को जोड़ने वाली मझारी–सीकरहट्टा निम्न बांध मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों सहित आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में