गुन्नौर: कस्बा बबराला के मोहल्ला लाइन पार निवासी महिला ने पति और सास पर मारपीट करने का आरोप लगाया
बबराला थाना क्षेत्र के कस्बा बबराला के मोहल्ला लाइन पार निवासी अंशु पत्नी विनोद ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला के पति विनोद और महिला की सास ने मारपीट की है।महिला का आरोप की पति विनोद आए दिन महिला के साथ मारपीट करते रहते हैं और घर में खाने का सामान भी लाकर नहीं रखते हैं।पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।