सीकर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीकर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोमनाथ त्रिहन के निधन पर शोक जताया
Sikar, Sikar | Nov 26, 2025 पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को 1 दिन के दौरे पर सीकर आए। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोमनाथ त्रिहन के निधन पर उनके घर जाकर शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के कई नेता पदाधिकारी मौजूद रहे।