गड़हनी प्रखंड सभागार में शुक्रवार दोपहर 2 बजे 14 कन्या के माताओं को कन्या सम्मान योजना के तहत बेबी किट दिया गया। बेबी किट वरीय उप समाहर्ता मोईज जिया,बीडीओ अर्चना कुमारी व सीओ दीपा कुमारी के हाथों दिया गया। इसके पहले भी दिसंबर में 42 माताओं को बेबी किट दिया गया था। अभी तक कुल 56 माताओं को ये कीट दिया गया है। ये सम्मान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देना है।