जालौन: कुठौंद थाना पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Jalaun, Jalaun | Mar 3, 2024 कुठौंद थाना पुलिस को एक जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। दरअसल पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुठौंद थाना पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी को पकड़ा। वहीं तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।