जालौन: जालौन कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹44700 की नकदी बरामद
Jalaun, Jalaun | Mar 2, 2024 जालौन कोतवाली पुलिस ने 6 जुआरियों को 44700 रुपए व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर द्वारा यह सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।