जालौन: जालौन कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आरोपी को कोतवाली क्षेत्र में किया गिरफ्तार, की विधिक कार्रवाई
Jalaun, Jalaun | Mar 2, 2024 जालौन कोतवाली पुलिस लगातार कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चेकिंग कर रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 6 महीने की अवधि के लिए जिला बदर हुए आरोपी को पकड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया और गुंडा एक्ट के अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।