बीकानेर: कलेक्ट्रेट सभागार में अटल जन सेवा शिविर और ज़िला जन अभाव अभियोग समिति की बैठक हुई आयोजित
अटल जन सेवा शिविर (जिला स्तरीय जनसुनवाई) और जिला जन अभाव अभियोग समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जनसुनवाई में 89 प्रकरण आए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को प्रत्येक परिवेदना पर प्रभावी कार्यवाही करने सहित उसका अपडेट रखने को कहा।