सायला: ओटवाला ग्राम पंचायत के मनरेगा मजदूरों को भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में लाया गया, शिव सेना के ज़िला प्रमुख ने की शिकायत
Sayla, Jalor | Apr 15, 2024 ग्राम पंचायत ओटवाला में मनरेगा मजदूरों को भाजपा प्रत्याशी के प्रचार हेतु बुलाया गया। इस प्रकार का आरोप लगाते हुए जिला प्रमुख शिवसेना रूप राज राजपुरोहित ने जिला निर्वाचन अधिकारी जालोर को लिखित में पत्र लिखकर कार्रवाई करने की माँग की है। जिला प्रमुख ने आरोप लगाया कि सत्ता में भाजपा सरकार है इसलिए मजदूरों के साथ अत्याचार किया जा रहा है।