बक्सर: खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन कर रहा सभी उपाय: डीएम
Buxar, Buxar | Sep 2, 2024 जिले में खेल को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सभी प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं, ताकि जिले के बच्चे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उक्त बातें डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर स्थित एमपी हाई स्कूल में कही। बताते चलें कि डीएम एमपी हाई स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन व बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए पहुंचे हुए थे।