उतरौला: उतरौला में कश्मीर के पहलगाम में हुए इस्लामिक आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूका गया
उतरौला (बलरामपुर) कश्मीर के पहलगाम में हुए इस्लामिक आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार शाम उतरौला नगर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विरोध मार्च निकाला और आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गांधी पार्क पर पाकिस्तान और आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर आतंकियों को करारा जवाब देने की मांग की।