भुजान रानीखेत स्टेट हाइवे पर भुजान बीके के बास रविवार दोपहर को एक स्कूटी और रोडवेज बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बजीना निवाली गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार पांच बजे लोगों ने बताया सड़क पर मोड़ के पास दोनों वाहनों के अचानक आमने-सामने आने से टक्कर हुई, जिसमें स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।