चंदौली में 14 व 15 मार्च को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग दी गई। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने आवश्यक निर्देश दिए। जनपद में 11 केंद्रों पर 14,400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।