हुज़ूर: भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 6 साल की बेटी पर चाकू से हमला किया
Huzur, Bhopal | Dec 12, 2024 भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 6 साल की बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। मासूम ने बचाव में अपना हाथ आगे किया। इससे उसकी 3 अंगुलियां कट गईं। उसके सिर और गले में भी चोट आई है। बच्ची को बचाने आए बच्ची के ताऊ को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को हमीदिया में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात छोला मंदिर इलाके की है।