आरा: नवादाबेन गांव में एक युवक की सिर में गोली मारकर की गई हत्या, ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आया था युवक
Arrah, Bhojpur | Mar 11, 2025 नवादाबेन गांव में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी ममेरे भाई के शादी में शामिल होने के लिए पुणे से आया था। जहां अचानक किसी के द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।