सरायरंजन: सरायरंजन में तापमान वृद्धि से गेहूं की फसल प्रभावित, 10 हजार एकड़ में खेती
सराय रंजन प्रखंड क्षेत्र के किसान मौसम के बदलते मिजाज से हल्कान नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि फरवरी महीने में ही तेज धूप के कारण गेहूं की फसलों का बुरा हाल होने लगा है और असमय ही गेहूं की बालियां पकने लगी है जिससे कि इसकी उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि अभी एक महीने तक तापमान सामान्य रहने की जरूरत है।