खोदावंदपुर प्रखंड में सरकारी समर्थन मूल्य पर धीमी गति से धान खरीदा जा रहा है, यहां पैक्स के माध्यम से अबतक किसानों से मात्र 3 हजार 116 क्विंटल धान ही खरीदा गया है। अभी भी बहुत से किसानों के पास धान रखा हुआ है। जिन्हें खरीदा नहीं जा रहा है। यहां के किसानों ने धान अधिप्राप्ति कार्य में उदासीनता बरते जाने का आरोप लगाया है।