डुमर पंचायत के बेडम गांव में पुआल जलने से पशुचारे का संकट, सीओ से क्षतिपूर्ति की मांग। डुमर पंचायत अंतर्गत बेडम गांव में शनिवार को खलिहान में रखा पुआल जलकर राख हो गया, जिससे किसान को पशुचारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनि बेडम गांव निवासी महेश शर्मा पिता स्व सुगन ठाकुर के खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई।