सिल्ली: सिल्ली क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग, देवेंद्र नाथ महतो ने ग्रामीण एसपी से की अपील
Silli, Ranchi | Jan 24, 2025 सिल्ली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने, संलिप्त सभी चोरों को त्वरित गिरफ्तार करने और ग्रामीणों की संपत्ति की भरपाई करने को लेकर JLKM के वरीय उपाध्यक्ष क्रांतिकारी देवेन्द्र नाथ महतो ने आज शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे रांची जिला ग्रामीण एस. पी. से मुलाकात की।