बिसौली: बिसौली तहसील में आयोजित कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया
Bisauli, Budaun | Mar 28, 2026 तहसील बिसौली में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को 12 बजे करीब आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आपदा के समय राहत, बचाव और प्रबंधन की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना रहा।