जहाजपुर मे कृषि विभाग भीलवाड़ा द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के तहत आयोजित पांच दिवसीय अन्तः राज्यीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम की बस को जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने आज सोमवार सुबह करीब 11 बजे चावंडिया चौराहा, जहाजपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक खेती पद्धतियों एवं नवाचारों की जानकारी