निवाई: झिलाय रोड़ स्थित सेवानंद महाविद्यालय में संत स्वामी सेवानंद महाराज के निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Niwai, Tonk | Nov 28, 2025 झिलाय रोड़ स्थित सेवानंद महाविद्यालय में सेवानंद फाउंडेशन के तत्वाधान में ब्रह्मलीन संत स्वामी सेवानंद महाराज के निर्वाण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी डॉ रूप सिंह अधाना ने मां सरस्वती व स्वामी सेवानंद महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया