बुहाना उपखंड के काजला और ढाणी सम्पत सिंह के ग्रामीण पिछले दो वर्षों से थ्री फेस बिजली आपूर्ति में कम वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। इसको लेकर बड़ी संख्या ग्रामीणों ने एवीवीएनएल बुहाना के सहायक अभियंता कृष्ण कुमार और कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की।