गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF टीम ने एक नाबालिग लड़के को रेस्क्यू किया, यात्रा में सो गया था
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने एक नाबालिक लड़का को रेस्क्यू किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शनिवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 6 पर एकांत रूप से बैठे नाबालिक लड़का को देख पूछताछ की गई।पूछताछ में बताया कि वह जहानाबाद जिला का रहने वाला है।वह जहानाबाद मदरसा में पढ़ता है।