समस्तीपुर: जिले के विभिन्न इलाके के रहने वाले दो युवकों ने गोली कांड एवं लड़की अपहरण के आरोप में जिला न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
वरुणा रसलपुर एवं रोसरा इलाके के रहने वाले दो युवकों ने गोली कांड एवं लड़की अपहरण करने के आरोप में शुक्रवार को जिला न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। कागजी कार्रवाई के बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया जाएगा