नावानगर: तुरांवगढ़ में नहर विभाग ने मुसहर जाति के 40 घरों पर चलाया बुलडोजर, लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
नावानगर प्रखंड के रूपसागर पंचायत अंतर्गत तुरांवगढ़ गांव में नहर किनारे वर्षों से बसे मुसहर जाति के लगभग 40 परिवारों को बेघर कर दिए जाने की घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। कड़ाके की ठंड के बीच छोटे-छोटे मासूम बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है।