मऊगंज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा से जुड़े मुद्दे को लेकर आज शुक्रवार शाम 5 बजे शासकीय शिक्षक संगठन के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग उठाई।