कोटा: ग्राम चपोरा में सामुदायिक भवन 3 वर्षों से अधूरा, नाराज ग्रामीण भारी संख्या में पहुंचे कलेक्टर जनदर्शन
Kota, Bilaspur | Sep 23, 2025 ग्रा पं चपोरा के मोहल्ला खूंटापारा में विगत 3 वर्षों से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने से नाराज मोहल्लेवासी भारी संख्या में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे। मोहल्ले में सामुदायिक भवन नहीं होने से मोहल्ले में होने वाले सामूहिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में परेशानियां आने से भारी संख्या में कलेक्टर जनदर्शन पहुंचकर भवन को पूर्ण कराने की मांग की है