उज्जैन में रविवार शाम चाइना डोर से एक हादसा हो गया। इंद्रानगर चौराहे पर मैकेनिक सुरेंद्र जायसवाल का गला चाइना डोर की चपेट में आने से बुरी तरह कट गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों के अनुसार, उनके गले में करीब 20 टांके आए हैं और उन्हें आईसीयू में रखकर उपचार जारी है।