बीरपुर: बीडीओ व चिकित्सा पदाधिकारी ने दवा खिलाकर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का पर्रा में किया शुभारंभ
बीडीओ अरुण कुमार निराला व चिकित्सा पदाधिकारी नेहाल फारूक द्वारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा में फीता काटकर प्रखंड स्तर पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों,विद्यालय के शिक्षकों ने स्वयं दवा का सेवन कर बच्चों सहित आम जनों को फाइलेरिया की दवा खाने को प्रेरित किया ।