बीरपुर: बीरपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में
फाइलेरिया का दवा खाने से एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे को उल्टी दस्त शुरू
बीरपुर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में स्कूली बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। जिसमे एक दर्जन से अधिक बच्चे को दवा खाने के बाद उल्टी दस्त एवं बुखार लगना शुरू हो गया है। जिसमे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़हारा एवं उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुजफ्फरा के बच्चे शामिल है। चिकित्सा पदाधिकारी नेहाल फारूक ने बताया कि पीएचसी की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।