बीरपुर: किसान भवन बीरपुर में सीओ का विदाई सह सम्मान समारोह हुआ आयोजित
बीरपुर किसान भवन में सीओ का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें बीरपुर से स्थानांतरित सीओ ललिता कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं, नव पदस्थापित बीरपुर अंचलाधिकारी भाई विरेन्द्र का स्वागत किया गया। नव पदस्थापित व स्थानांतरित सीओ को चादर, माला व बुके से सम्मानित किया गया।