बीरपुर: गांव चलों अभियान कार्यक्रम को लेकर बीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
बीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष सुधेश कुमार ने की। बैठक में बेगूसराय विधानसभा के विस्तारक राजू पटेल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गॉंव चलो अभियान भाजपा द्वारा पूरे भारत में चलाया जाएगा।