जिले के +2 उच्च विद्यालय वलिदाद में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाइप-4 में अग्निसमन पदाधिकारी ने आग से बचाव का प्रशिक्षण आयोजित किया। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व रसोईये को विभिन्न तकनीकों से जागरूक किया गया। अग्निशामक यंत्र से आग काबू करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई। किचन अवलोकन में गैस सिलेंडर-चूल्हे के सुरक्षित उपयोग व उचित दूरी की जानकारी दी गई