हिलसा: मिल्कीपर गांव के पास बदमाशों ने टेंपो रोककर चालक और उसके भाई को मारपीट कर किया घायल
Hilsa, Nalanda | Apr 7, 2025 सोमवार की सुबह 11:00 बजे हिलसा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव के पास बदमाशों ने एक टेंपो को रुकवा कर टेंपो चालक एवं उसके भाई को मारपीट कर जख्मी कर दिया, जख्मी की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के टेका बीघा का निवासी जयप्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र सूचित प्रसाद एवं 28 वर्षीय पुत्र राजा प्रसाद के रूप में किया गया, दोनो को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया।