नीमी महाविद्यालय परिसर में बुधवार11बजे केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम द्वारा उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया।इस दौरान शेखपुरा जिलाधिकारी की मौजूदगी में अस्थायी विद्यालय संचालन से लेकर स्थायी भवन निर्माण की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।निरीक्षण दल में केवीएस के उपायुक्त अनुराग भटनागर,बरौनी के प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्रा, बेगूसराय के प्राचार्य रजनीश कुमार थे।