मुंगेर: कार्तिक माह में उमड़ी आस्था की भीड़, कष्टहरणी गंगा घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Munger, Munger | Oct 21, 2025 पवित्र कार्तिक माह के अवसर पर मंगलवार को कष्टहरणी गंगा घाट सहित जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुँचने लगे और देखते ही देखते घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान सूर्य और माँ गंगा की आराधना की। कार्तिक स्नान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देख