गया शहर के माडनपुर स्थित कपिलधारा परिसर में रविवार को दोपहर 2:00 बजे अखिल भारतीय मधदेशीया वैश्य सभा के तत्वावधान में अभिनंदन सह मिलन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना रहा।