पीलीभीत: बमनपुर भगीरथ गांव में नेत्रहीन बुजुर्ग की कृषि भूमि पर किया गया अवैध कब्जा, पीड़ित दंपति ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
हजारा थाना क्षेत्र के गांव बमनपुर भगीरथ के रहने वाले अमर सिंह पुत्र जोधा सिंह ने बताया। कि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम पर 9 एकड़ 50 डिस्मिल कृषि भूमि है, जिसमें वह फसल कर अपना गुजर बसर करता है। आरोप है कि गांव के ही जोगिंदर सिंह, हरजिंदर, प्यार कौर पत्नी जागीर सिंह, अमरीक सिंह, सरवन सिंह, सरजीत सिंह, दर्शन सिंह और कश्मीर सिंह उक्त सभी ने कब्जा कर लिया है।