हिलसा: ब्रह्मस्थान के पास पिकअप चालक को बदमाशों ने मारपीट कर दिया जख्मी,जांच में जूटी पुलिस
Hilsa, Nalanda | Jun 21, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के ब्रह्म स्थान के पास शुक्रवार को बदमाशों ने पिकअप रुकवा कर मारपीट कर जख्मी कर दिया, जख्मी पिकअप चालक को 112 पुलिस की मदद से इलाज के लिए आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल मे लाकर भर्ती कराया गया। जख्मी पिकअप चालक की पहचान मलामा गांव निवासी कौशल सपेरा के 22 वर्ष के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में किया गया।