हिलसा: पटना रोड पर बदमाशों ने एक युवक से छीना मोबाइल, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
Hilsa, Nalanda | Jun 21, 2024 हिलसा अनुमंडल क्षेत्र में लूटपाट एवं छीन छोड़ की घटनाएं बढ़ती जा रहा है तभी तो ताजा मामला पटना रोड का है जहां पर बदमाशों ने एक युवक को मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया है। इस संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि वह नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के पप्पू कुमार के 23 वर्षीय पुत्र हिमांशु सिंह हैं जो वर्तमान में हिलसा शहर की दरगाह रोड में किराए के मकान में रहता।