मैनपुरी: ग्राम पातराहार में सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
मैनपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पातराहार मैं चक रोड और नाली की जगह पर दबंग द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा कई बार उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अवैध कब्जे को रोके जाने की मांग की है।