मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने मजदूर के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़िया में मामूली कहासुनी होने पर दबंगों ने मजदूर के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे मजदूर पप्पू घायल हो गए। घायल पप्पू को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।