बैतूल। माधव बस्ती में संजीवनी हॉस्पिटल के पास रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जो संजीवनी हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर इटारसी रोड, गेंदा चौक, कारगिल चौक लिंक रोड होते हुए पुनः संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा, बच्चे एवं वरिष्ठजन उत्साह के साथ